कोटा

अवैध धान भंडारण पर लगातार कार्रवाई जारी, एसडीएम ने व्यापारी के यहां मारा छापा….80 क्विंटल धान जब्त

डेस्क

कोटा- शासन के सख्त निर्देश का पालन करते हुए एसडीएम कोटा आनंद रूप तिवारी ने भ्रमण के दौरान टेंगनमाड़ा में गुरुजी किराना स्टोर का निरीक्षण करने पर वहां धान से भरे बोरे मिले, ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान ही जानकारी मिली कि उसने धान का स्टॉक अपने गोदाम में भी रखा हुआ है, गोदाम का निरीक्षण किए जाने पर वहां भी बोरियों में धान भरा पाया गया पूछे जाने पर किराना दुकान संचालक राजू साहू ने धान को पुराना बताया लेकिन एसडीएम की टीम ने पड़ताल की तो धान नया पाया गया

जिस पर दुकान व गोदाम से 80 क्विंटल धान की जब्ती बनाकर व्यवसायी को ही सुपुर्दनामा में दिया गया एसडीएम कोटा की कार्यवाही से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है टीम में एसडीएम कोटा के अलावा, नायब तहसीलदार रतनपुर तोखन टोण्ड्रे , पटवारी केंदा,पटवारी टेंगनमाड़ा सहित पुलिस जवान शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...