बिलासपुर

आत्मानंद स्कूलों में संविदा शिक्षकों की भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि घोषित….168 पदों पर की जा रही है भर्ती

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले की 7 स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में संविदा आधार पर 168 विभिन्न पदों पर नियुक्ति को लेकर पात्र अभ्यार्थियों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि निर्धारित कर दी गई है जिसके तहत स्वामी आत्मानंद स्वर्गीय शेख गफ्फार उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल तारबाहर को चुना गया है। जहां 21 जून से 23 जून तक पात्र अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम जांच समिति करेगी। आपको बता दें कि जिले में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दयालबंद, चिंगराजपारा, पचपेड़ी, सीपत, बेलपान, करगीकला और सकरी में स्कूल शुरु हो रहे हैं। जहां व्याख्याता,शिक्षक, सहायक शिक्षक , व्यायाम शिक्षक के 168 पदों पर 30 मई तक आवेदन मंगाए गए थे जहां के लिए निर्धारित तिथि तक 11002 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें दावा पत के आधार पर 6734 आवेदन पात्र पाए गए हैं जिनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का सरकुलेशन शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है जहां ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर अभ्यार्थी तार बाहर स्कूल पहुंचकर अपने दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करा सकेंगे। जिसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी कर चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

40 प्रतिशत से अधिक आवेदन हुए अपात्र..

7 स्कूलों में व्याख्याता के 70 पदों के लिए 3510 आवेदन मिले थे, इसमें से 2452 पात्र और 1058 को पात्र घोषित कर दिया गया। शिक्षक के 28 पदों के लिए 1358 आवेदन आए, इसमें से 663 पात्र और 695 को अपात्र, सहायक शिक्षक के 35 पदों पर 1324 आवेदन आए। 605 पात्र और 719 अपात्र घोषित कर दिए गए। गैर शैक्षणिक 35 पदों के लिए 4810 आवेदन मिले थे, इसमें से 3010 पात्र और 1800 उम्मीदवार अपात्र घोषित कर दिए गए हैं।

हिन्दी मिडियम वाले शिक्षकों ने भी किया आवेदन..

संविदा भर्ती के लिए जारी की गई पात्र-पात्र की सूची में 4272 लोगों हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने की वजह से अपात्र घोषित कर दिया गया है। अफसरों का कहना है कि आवेदन लेते समय स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि इन पदों के लिए केवल अंग्रेजी माध्यम से अध्ययन करने वाले उम्मीदवारों का ही चयन होगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...