क्राईमबिलासपुर

बुधवारी के मोबाइल दुकान पर शनि की छाया, फिर से चोरों ने बनाया एक मोबाइल दुकान को निशाना

डेस्क

तमाम सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त के दावों के बावजूद बुधवारी बाजार के एक मोबाइल दुकान में हमेशा की तरह चोर घुसे और मोबाइल और नगद रकम समेत सवा दो लाख रुपये से अधिक की चोरी को अंजाम दिया। दिलचस्प बात यह है कि इसी रात नए एसपी रेलवे और बुधवारी बाजार का गश्त करते रहे। गश्त में तैनात जवानों की कर्तव्य परायणता की जांच करते रहे और इधर चोरों ने अपना करतब दिखा दिया। वैसे भी बुधवारी बाजार में कुछ कुछ दिनों के अंतराल में मोबाइल दुकान में चोरी होना आम बात हो चुकी है। इस बार तरुण मोबाइल शॉप को चोरों ने निशाना बनाया । हमेशा की तरह छत में लगे शेड को उखाड़ कर चोर छत के रास्ते से दुकान में घुसे और दुकान में मौजूद 25 नग महंगे स्मार्टफोन और नगद रकम सहित करीब सवा दो लाख रुपए की चोरी कर ली। सुबह दुकान संचालक को दुकान खोलने पर इसकी जानकारी हुई । जिसने तोरवा थाने में इसकी रिपोर्ट लिखाई। लोग चोरों से सतर्क होने तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन चोर उनसे भी एक कदम आगे साबित हो रहे हैं। यहां भी चोरी रोकने के लिए दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे लेकिन चोरी करने वाले चोर ,चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी कैमरे और रिकॉर्डर भी अपने साथ ले गए ।

बुधवारी बाजार क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से यहां के व्यवसाई सहमे हुए हैं। रात में अपना दुकान बंद कर कर घर जाते हैं तो हमेशा आशंका से घिरे रहते हैं ।बार-बार बुधवारी बाजार में चोरी होने के बावजूद पुलिस यहां सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर रही है । यही वजह है कि यहां चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही ।नए पुलिस अधीक्षक के लिए यह मामला भी चुनौती भरा होगा ।देखना होगा कि वे इससे कैसे निपटते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...