बिलासपुर

सरकंडा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ब्रेजा कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत… चालक पर मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर चौक आर.के. पेट्रोल पंप के पास रविवार सोमवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बुलेट सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राधा विहार मोपका निवासी 22 वर्षीय सौम्य शर्मा रविवार – सोमवार दरमियानी रात करीब 12:30 बजे अपनी काले रंग की बुलेट से घर लौट रहा था। उसी दौरान ब्रेजा कार क्रमांक CG10BH0662 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को ठोकर मार दी।

घटना स्थल पर मौजूद उज्ज्वल वैष्णव और विकास यादव सहित अन्य लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सौम्य को अपोलो अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के जीजा शिवराज शिवा पांडेय की रिपोर्ट पर पुलिस ने ब्रेजा कार चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक घटना से परिजनों व परिचितों में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...