बिलासपुर

रेलवे परिक्षेत्र के वार्ड 69 में प्रकाश यादव को मिल रहा बेहतर समर्थन, भाजपा का विश्वास और स्थानीय लोकप्रियता बनी वजह

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-भाजपा पार्टी के स्थापना से ही पार्टी कार्यो में सक्रिय रहने वाले युवा नेता प्रकाश यादव को लेकर एक बार फिर पार्टी प्रमुखों ने वार्ड 69 की जिम्मेवारी बंटी के मजबूत कंधो पर सौपी है। विगत वर्षों में उनके जनाधार को लेकर पार्टी प्रमुख हमेशा से ही प्रभावित रहे है। वर्त्तमान में निगम चुनाव में भाजपा पार्टी की साख मजबूत करने वार्ड क्रमांक 69 से दावेदारी करने वाले युवा नेता प्रकाश यादव (बंटी) ने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। जिसमे उन्हें क्षेत्र की जनता से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। क्योकि उन्होंने अपने पार्षद कार्यकाल में रेल्वे क्षेत्र में फेंसिंग की समस्या के साथ रेल्वे कर्मचारियों के हर मुद्दों को लेकर रेल्वे प्रबंधन के समक्ष प्रबलता से बात पहुचाई है। जिसका सकारात्मक असर उनको विगत तीन पंचवर्षीय विजयी बनाकर क्षेत्रवासियो ने दिया है।

विकास के मुद्दो के साथ पहुँच रहे जनता के समक्ष

नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति को लेकर भाजपा के वार्ड क्रमांक 69 के युवा प्रत्याशी प्रकाश यादव (बंटी) आम जनता के पास पहुँच रहे है। जिसमे उनके द्वारा केंद्र के मोदी सरकार के साथ विगत पंचवर्षीय में बीजेपी द्वारा लिए गए कल्याणकारी निर्णयों का बखान किया जा रहा है।

पंद्रह सालो से क्षेत्रवासियो की पहली पसंद बने बंटी..

रेल्वे परिक्षेत्र में बिलासा दाई नगर वार्ड क्रमांक 69 में तीन पंचवर्षीय पार्षद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं युवा नेता प्रकाश यादव (बंटी) 2004 में उन्होंने रेल्वे की जनता ने उनको सर्व प्रथम पार्षद के रूप में चुना। उनके नेतृत्व करने के गुणों से प्रभावित होकर बिलासा दाई नगर वार्ड क्रमांक 69 के आम जनता ने 2009 प्रकाश यादव (बंटी) की पत्नी संगीता यादव को पार्षद बनाया। इसके बाद भी प्रकाश यादव के कार्यों ने रेल्वे कर्मचारियों की कई प्रमुख समस्या को दूर किया। जिसके बलबूते 2014 में फिर से उनको पार्षद पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...