बिलासपुर

कलेक्टर जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुँचे फरियादी …सीमांकन, आवास, राशन वितरण सहित  150 से अधिक आवेदनों पर हुई सुनवाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर अवनीश शरण ने दूर-दराज से आए लोगों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर से लगभग 150 लोगों ने मुलाकात कर निजी एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।आज साप्ताहिक जनदर्शन में सकरी तहसील के ग्राम कोड़ापूरी के ग्रामीणों द्वारा राशन दुकान महिला समूह को आबंटित करने कलेक्टर को आवेदन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया की राशन दुकान सवेरे 11 एवं दोपहर 12 बजे खुलता है और दोपहर 3 बजे बंद कर दिया जाता है जिससे उन्हें राशन लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर ने आवेदन खाद्य नियंत्रक को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बिलासपुर तहसील के ग्राम मटियारी निवासी पुन्नूलाल सूर्यवंशी ने राजस्व निरीक्षक एंव पटवारी द्वारा मौके पर जाकर सीमांकन नहीं करने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम बिलासपुर को भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तखतपुर तहसील के ग्राम टांडा निवासी नारायण प्रसाद गुप्ता द्वारा सीमांकन के लिए आवेदन दिया गया। इस मामले को एसडीएम तखतपुर देखेंगे। तिफरा वार्ड नं. 5 खूबचंद बघेल वार्ड निवासी आकांक्षा विजय द्वारा अटल आवास आबंटित कराने आवेदन दिया गया। चोरहादेवरी निवासी अंजली यादव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। मस्तूरी तहसील के ग्राम बिटकुली निवासी अजीत कुमार ने त्रुटिवश शासकीय भूमि में दर्ज भूमि को अपने नाम ऑनलाईन दर्ज कराने कलेक्टर को आवेदन दिया। इस मामले को एसडीएम मस्तूरी देखेंगे। देवरीखुर्द निवासी लिलेश्वर प्रसाद शर्मा द्वारा नगर निगम के टैक्स में छूट प्रदान करने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस मामले को नगर निगम कमिश्नर देखेंगे। 

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...