रायगढ़

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने लिया रायगढ़ एसपी का चार्ज…एसएसपी सदानंद कुमार रिलीव

रमेश राजपूत

रायगढ़ – छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना/स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है । आदेश के तहत जिला रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार (भापुसे- 2010) को पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार के पद पर तथा जिला कांकेर के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल को पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़ नियुक्त किया गया है । पदस्थापना आदेश के परिपालन में आज नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार से जिले का पदभार लिया गया ।कल रात रायगढ़ पहुंचे पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल आज सुबह पुलिस कार्यालय पहुँचे । सशस्त्र जवानों ने उन्हें सलामी दी जिसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा कक्ष में नए एसपी दिव्यांग कुमार पटेल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया और जिले का कार्यभार सौंपा गया ।

पदभार ग्रहण करने बाद एसपी दिव्यांग कुमार पटेल जिले के पुलिस अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली गई । दिव्यांग कुमार पटेल वर्ष 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है, एकेडमी से पासआउट कर करीब डेढ़ वर्ष तक एडिशनल एसपी बीजापुर तथा एक साल तक एसपी बीजापुर रहे और राज्य के जिला महासमुंद, कोंडागांव, बेमेतरा और जिला कांकेर में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दिये हैं । दिव्यांग कुमार पटेल मूलत: ग्राम कठलाल जिला अहमदाबाद (गुजरात) के रहने वाले हैं ।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,