कोरबा

बालिका गृह से भागी दोनों बालिकाओं को किया गया सकुशल बरामद, सुबह हुई थी फरार

डेस्क

कोरबा- शहर के रामपुर क्षेत्र के बालिका गृह से फरार हुई दो बालिकाओं को पुलिस ने कटघोरा थाना क्षेत्र के जेन्जरा बायपास से सकुशल बरामद कर लिया है, जो सुबह से बालिका गृह से फरार हो गई थी, इसकी सूचना जिले के सभी थाने-चौकी को दे दी गई थी जिसके बाद उनकी खोजबीन की जा रही थी।
इस मामले पर बात करते हुए कटघोरा थाना प्रभारी रघुनन्दन शर्मा ने बताया की चूंकि दोनो बालिकाएं सरगुजा बलरामपुर की रहने वाली थी लिहाजा इस बात की अधिक संभावना थी कि वह व्हाया कटघोरा रवाना होंगी, उन्होंने बच्चियों की खोजबीन के लिए महिला स्टाफ को निर्देश दिए थे। कटघोरा बस स्टैंड में बस के कंडक्टर्स से पूछताछ करने पर एक सिटी बस के कंडक्टर ने बताया कि उसने दो लड़कियों को छुरी के पास उतार दिया है,

उनके पास देने के लिए किराया नही था, महिला आरक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना प्रभारी को दे जिसके बाद डायल 112 के जवानों को कटघोरा से छुरी के बीच पेट्रोलिंग के लिए रवाना किया, इसी दौरान थानाक्षेत्र के जेन्जरा बायपास से दोनो को बरामद कर लिया गया. दोनो बालिकाएं सकुशल है, उन्हें वापिस बालिका गृह ले जाया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,