बिलासपुर

हंसिया लेकर घर में घुसे सनकी युवक के खिलाफ पीड़िता ने लिखाई रिपोर्ट…. धमकी देकर शादी करने बना रहा था दबाव

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पिछले एक साल से एकतरफा प्रेम में पागल एक आशिक से परेशान महिला ने गुरुवार को सिरगिट्टी थाना में न्याय की गुहार लगाई है। यह पूरा मामला ग्राम चुनचुनिया का बताया जा रहा है। जहाँ रहने वाली तलाकशुदा महिला सतरूपा एक वर्ष पूर्व राम मंदिर के पास किराये के मकान मे रहती थी इस बीच योगेश उर्फ सूरज पाण्डेय से उसकी जान पहचान हुई थी। कुछ दिन बाद से ही आरोपी युवक सतरूपा को शादी के लिए परेशान करने लगा। पेशे से नगर निगम में मजदुरी करने वाली प्रार्थी महिला ने अपने बेटे और बेटी के भविष्य की चिंता से अपना मकान बदल कर बछेरापारा रहने चलाई। उसके इस निर्णय से वह केवल कुछ महीने ही बेफिक्र होकर रह सकी। जिसकी भनक योगेश को लग गई। वह बुधवार रात्रि करीब 08:30 बजे हसिया लेकर सतरूपा के घर पहुँच गया और प्रार्थिया को शादी करने दबाव बनाने लगा। इस बीच प्रार्थी और उसकी बेटी ने किसी तरह आरोपी को घर से भगाने में सफल हों सकी। इस पूरे घटनाक्रम से प्रार्थिया काफी डर गई थी। जिससे उसने आरोपी की शिकायत सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने खिलाफ 452, 506ipc के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...