
रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर शातिर चोर को हिरासत में लेने में सफलता मिली है, जिसमे और भी सामान के संबंध में पूछताछ जारी है, साथ ही अन्य आरोपियों के शामिल होने की संभावना है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए लाखों रुपए नगद बरामद किए गए हैं। गौरतलब कि 17 नवंबर को विद्युत विभाग में कार्यरत कार्यपालन यंत्री आरती मधु कुजूर के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर चांदी के गहने, महंगी साड़ियां घड़ी ,सजावट का सामान और बैंक और जमीन से संबंधित कई दस्तावेज चोरी कर ले गया था जिसके लिए सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी ।सिरगिट्टी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे घटनास्थल की जांच की और मामले को विवेचना में लिया इस दौरान पुलिस ने पतासाजी के दौरान चोरी के प्रकरण में पूर्व में चालान हुए चार आरोपियों को बुलाकर विशेष रूप से पूछताछ की गई।

इनमें से भानु पाटकर व्यक्ति पर पुलिस ने संदेह व्यक्त किया और रात में भानु पाटकर के मकान की घेराबंदी की गई लेकिन उसके घर में ताला बंद था। इसके बाद पुलिस की टीम आरोपी के घर के बाहर डटी रही सुबह करीब 4:00 बजे भानु पाटकर अपने घर आया ।टीम द्वारा उसे दबोच लीया गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की जिसमें वह टूट गया और घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।आरोपी ने सारा माल छुपा कर रख दिया था ।उसके घर से 5 महंगी सिल्क साड़ी, कपड़े 2 महंगे जैकेट ,4 मोबाइल कागजात समेत अन्य समान जब्त किया है। जब्त माल की कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस और भी पूछताछ कर रही है।