मस्तूरी

बिजली पानी की समस्या को लेकर गतौरा में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम… इधर पुलिस ने दर्ज किया ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर,

उदय सिंह

बिलासपुर -जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरा के ग्रामीणों ने बुधवार को वर्षो से व्याप्त बिजली और पानी की समस्या को लेकर बुधवार सुबह 10 बजे से 2 बजे तक सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया, जिससे गतौरा जयरामनगर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ग्रामीणों ने समस्याओं की सुनवाई नही होने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया,

वही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे और उन्हें समझाईश देकर आश्वासन दिया गया कि जल्द ही समस्याओं को दूर किया जाएगा, इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और लगभग 2 बजे के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया, लेकिन वही इस चक्काजाम प्रदर्शन के बाद मस्तूरी पुलिस ने हाइवा चालक के आवेदन पर शिकायत दर्ज करते हुए 1 दर्जन से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ़ अपराध दर्ज कर लिया है, जिसमें सुंदर श्रीवास , कृष्णा राठौर , विक्कू सूर्यवंशी , सुलेमान , देव सिंह पोर्ते , देवी कुर्रे ,

सनत राठौर , सुरेश राठौर , टीपू , रवि राठौर , छोटे राठौर , महेत्तर राठौर , रामनारायण राठौर , करन मधुकर , नियाज , अशरफ बाडे , सुशील राठौर , जय सिंह धृतलहरे , अशोक सूर्यवंशी , रवि , रंजित , अजय , टिंकू , इकबाल , सोमनाथ , सत्येन्द्र , सलीम खान , लाल , गोलू एवं अन्य लोग के खिलाफ धारा 126(2)-BNS, 191(2)-BNS, 191(3)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...