मस्तूरी

मूकबधिर नाबालिग बनी फिर शिकार, दरिंदे ने उसकी मजबूरियों का उठाया फायदा, मस्तूरी पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा आरोपी को….

उदय सिंह

बिलासपुर- मस्तूरी थाना क्षेत्र से सामने आई इस खबर में एक दरिंदे ने एक नाबालिग मूक बधिर को अपना शिकार बनाया है, जिसमें परिजनों की शिकायत के बाद मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह के नेतृत्व में आरोपी को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला संबंधी अपराधों का कम होने का नाम नही ले रहा है, जिले में इस माह 5 से अधिक दुष्कर्म के प्रकरण सामने आ चुके है, वही बुधवार को फिर यह घटना सामने आई है, जिसमें हवस के अंधे आरोपी ने मूक बधिर नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत करते हुए अपने मंसूबे को अंजाम दिया है। नाबालिग की हालत को देखकर परिजनों ने जब जानकारी ली तो उसने आप बीती उजागर की जिसके बाद मस्तूरी थाने में शिकायत की गई, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी फैजुल शाह ने तत्काल आरोपी को पकड़ने निर्देश दिए और महज 4 घंटे में आरोपी इन्द्रमनजीत भार्गव को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ भादवि की धारा 376 और 4 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता है मूक बधिर

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुष्कर्म की घटना में पीड़िता के मूक बधिर होने की बात सामने आई है, जो और भी हृदय विदारक है, नाबालिग बालिका की मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे आसानी से अपना शिकार बना लिया।

दुष्कर्म के मामलों पर आखिर कब लगेगा विराम

लगातार सामने आ रही दुष्कर्म और महिला संबंधी अपराधों पर आखिर कैसे विराम लगाया जा सकता है, इसके लिए अब मंथन करने का वक्त नही है, देश मे एक कानून एक सजा का प्रावधान करने की मांग उठ रही है, जिसे जल्द से जल्द अस्तित्व में लाने की जरूरत है, पीड़ितों को तत्काल न्याय और दोषियों को कठोर सजा का प्रावधान आज भी आशातीत है।

error: Content is protected !!
Letest
शर्मसार हुई गुरु-शिष्य की परंपरा... नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला शराबी शिक्षक गिरफ्तार पटवारी पर गंभीर आरोप...भ्रष्टाचार और अवैध वसूली से आमागोहन क्षेत्र के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से हुई... खुशियां मातम में बदलीं...बोलेरो-वैगनआर की आमने-सामने भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत बिलासपुर जिले में नए नलकूप खनन पर प्रतिबंध..पेयजल संकट से निपटने बड़ा फैसला, रानीगांव मेन रोड पर चाकू और कट्टा दिखाकर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार.. भेजे गए जेल हनुमान जयंती की शोभायात्रा में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला.... 3 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से धारदार हथ... सीएससी सेंटर में डेटोनेटर विस्फोट... संचालक हुआ घायल,कंप्यूटर-सामग्री समेत लाखों का नुकसान, पुलिस जा... अंधविश्वास ने ले ली 71 वर्षीय बेबस बुजुर्ग की जान.. जादू-टोना के शक में फिर एक हत्या, VIDEO: नेहरू नगर में हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड…9 जुआरी गिरफ्तार, जनता कंस्ट्रक्श... ग्रामीणों को ऊंचे ब्याज पर रकम देकर प्रताड़ित करने वाला आरोपी गिरफ्तार...गिरवी रखे 8 बाइक जब्त