बिलासपुर

मंदिर तक नही सुरक्षित… अज्ञात चोरों के निशाने पर, कही प्रतिमा तो अब दान पेटी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में बढ़ते क्राइम के ग्राफ के बीच अब घर दुकान के बार मंदिरों की सुरक्षा दांव पर लग गई है इसे अपराधियों के बुलंद हौसले कहे या पुलिस की नाकामी,दोनो ही सूरत में आम जनता की जान माल दाव पर लगी है। ऐसे में स्थानीय पुलिस छोटे मामलो पर जैसे ध्यान देना ही भूल गई है। ताजा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का सामने आया है। जिसमे बुधवारी स्थित पंच मुखी हनुमान मंदिर में बीते दिनों चोरों ने धावा बोलकर वहा रखे दान पेटी पर अपना हाथ साफ कर फरार हो गए। वही इस घटना के एक हफ्ते बाद भी तोरवा पुलिस के हाथ खाली है। इस मामले में प्रार्थी दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अक्टूबर को मंदिर के पट को बंद कर रात में पुजारी मनोज पाण्डे चले गए थे। 14 अक्टूबर सुबह जब वह मन्दिर पहुंचे तो देखा की मंदिर में रखी दान पेटी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। इधर घटना की शिकायत तोरवा पुलिस ने दर्ज कर ली लेकिन अब तक वह चोर को पकड़ने में सफल नहीं हो सके है। ऐसे छोटे मामलो में स्थानीय पुलिस की अनदेखी कही न कही चोरों के हौसले बढ़ाने का काम करती है। जिसको लेकर अब बिलासपुर पुलिस को भी गंभीर होने की जरुरत समझी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,