
रमेश राजपूत

बिलासपुर- अपनी सहज और मिलनसार स्वभाव के साथ वार्ड 47 पंडित रामगोपाल नगर की भाजपा प्रत्याशी सुशीला राव वार्ड की जनता के बीच सघन जनसम्पर्क में पहुँच रही है, जहाँ वह अपने और भाजपा के समर्थन में वोट मांगने के साथ ही वार्ड वासियोँ की समस्याओं को भी सुन रही है और जीत के बाद प्राथमिकता से उन समस्याओं का निराकरण करने जनता को आश्वस्त कर रही है। वार्ड 47 से महिला उम्मीदवार होने की वजह से क्षेत्र की जनता को उनकी सहज उपलब्धता सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होगी, चूंकि वह इस क्षेत्र से पंच के रुप मे प्रतिनिधित्व कर चुकी है और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से भी जानकार है, लिहाज़ा जीत के साथ ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास निर्धारित है। अपने प्रचार दौरे के दौरान श्रीमती राव लगातार लोगों से मिल रही है और उनके सुझाव भी ले रही है, जहाँ जनता उनका सहर्ष स्वागत कर जीत दिलाने का भरोसा जता रही है।
योग्य और शिक्षित प्रत्याशी

चुनाव में बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 47 पंडित रामगोपाल नगर से भाजपा प्रत्याशी सुशीला राव का चयन तो पार्टी संगठन का निर्णय है, लेकिन उनके लिए यह जिम्मेदारी तय करना भी महत्वपूर्ण है कि क्षेत्र की जनता को योग्य प्रतिनिधित्व मिले, लिहाज़ा वार्ड 47 के पार्षद पद के लिए शिक्षित और अनुभवी जनप्रतिधि को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिन पर भारतीय जनता पार्टी का विश्वास होने के साथ ही योग्य उम्मीदवार की मुहर भी लगी है, शायद इसी विश्वास की वजह से ही वार्ड की जनता का बेहतर प्रतिसाद उन्हें जनसम्पर्क के दौरान मिल रहा है, जो इनके जीत को तय करती नजर आ रही है।
