रतनपुर

किराए की गाड़ी लेकर चोरी की घटना को दिया गया अंजाम….सामान ठिकाने लगाने से पहले पुलिस की गिरफ्त में आये चोर

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सड़क निर्माण कार्य में कर रहे राधेश्याम अग्रवाल कम्पनी के कर्मचारी अमित अग्रवाल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ओछिनापारा स्थित कैम्प से सड़क निर्माण में प्रयुक्त लोहे का एंगल , गार्डर , छड़ आदि को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाया गया है , इस मामले में रतनपुर पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर तत्काल मुखबिरों को सक्रिय किया गया । जिन्हें 30.08.2021 की सुबह रतनपुर पुलिस के द्वारा मुखबिर से मिली सूचना पर अशोक लिलैंड छोटा हाथी क्र . CG 10 AS 7906 में चोरी का सामान बिलासपुर बेंचने ले जा रहे आरोपी गोविंदा हिंदुजा पिता- लीलाराम हिंदुजा उम्र 28 साल बनियापारा रतनपुर , किशन साहू पिता- सहदेव साहू उम्र 22 साल सेमरा थाना रतनपुर को पकड़ लिया गया।

विधिवत् कार्यवाही करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी का लोहे का एंगल , गार्डर , छड़ , वजनी 6.20 क्विंटल कीमती करीबन 30,000 रू . अपराध में प्रयुक्त वाहन – अशोक लिलैंड छोटा हाथी क्र . CG 10 AS 7906 कीमती करीबन 03 लाख रू . को जप्त कर आरोपियों गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जहाँ से न्यायालय द्वारा आरोपियों के जमानत अर्जी खारिज कर आरोपियों को जेल भेजा गया । इन दिनों रतनपुर पुलिस की सक्रियता से चोरों की शामत आई हुई है , 02 दिन पूर्व ही रतनपुर पुलिस द्वारा नीरज कश्यप, सूरज कश्यप को चोरी के लोहे का छड़ एवं अपराध में प्रयुक्त पिकअप वाहन सहित पकड़ 03 लाख , 10 हजार रू . का चोरी का सामान होने के संदेह पर जप्त कर कार्यवाही की गई थी। उक्त दोनों मामलों में विशेष बात यह रही कि चोरों द्वारा चोरी में किराये की गाड़ी लेकर घटना को अंजाम दिया गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक- हरविंदर सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक हेमंत सिंह आरक्षक रामलाल सोनवानी , आरक्षक- सचिन तिवारी एवं आरक्षक- दीपक मरावी की विशेष भूमिका रही । . ,

error: Content is protected !!
Letest
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ...