रायगढ़

स्कूल पहुँचने की हड़बड़ी में सड़क दुर्घटना, शिक्षक की हुई मौत, भारी वाहन ने लिया अपनी चपेट में

डेस्क

रायगढ़- स्कूल जाने की हड़बड़ी में बाइक सवार एक शिक्षक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसकी वजह से मौके पर ही शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना रायगढ़ के बोरिदा-ठेंगागुड़ी के पास की है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरमकेला में प्रधान पाठक के रूप में पदस्थ शिक्षक विराट दास हड़बड़ी में प्राथमिक विद्यालय ठेंगागुड़ी जा रहे थे। जिन्हें भारी वाहन ने अपने चपेट में ले लिया और कुचलने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। इस सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत की खबर लगते ही टीचर्स एसोसिएशन में शोक की लहर है, वही उन्होंने सारा दोष शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में लिए जा रहे सेल्फी अटेंडेंस पर मढ़ा है जिसकी वजह से वक्त पर स्कूल पहुंचने की होड़ में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। इसी हड़बड़ाहट में एक शिक्षक की मौत हो गयी।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर