मस्तूरी

मस्तूरी :- मामूली विवाद पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला…गंभीर रूप से घायल हुए युवक

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिमतरा में बीती रात मामूली विवाद में आरोपी ने युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया है, जिससे युवक के कंधे के पास गहरी चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लिमतरा निवासी रवि शंकर बरगाह टाइल्स मिस्त्री का काम करता है, जो बीती शाम काम से वापस लौटा और घर के पास पहरी तालाब में हाथ मुंह मुँह धोने गया जहाँ गांव का ही धनीराम साहू घाट पर शौच कर रहा था,

जिसे जब प्रार्थी ने घाट पर ऐसा नही करने की बात कही तो वह गुस्सा हो गया और विवाद करते हुए अपने पास रखे कुल्हाड़ी से उस पर जानलेवा हमला कर दिया प्रार्थी मौके पर अपने आप को बचाने की कोशिश करता रहा और मौके से भाग कर अपनी जान बचाई, जिसके बाद वह लहूलुहान घर पहुँचा जहाँ वह बेहोश हो गया, होश आने पर अपने रिश्तेदारों को जानकारी देकर घटना की रिपोर्ट मस्तूरी थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले फरार धनीराम साहू के खिलाफ धारा 109-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...