बिलासपुर

नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपयों की ठगी… आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र के निवासी एम.ए. सिद्दीकी से फर्जी नौकरी लगाने और कॉलेज ट्रांसफर कराने के नाम पर करीब 20 लाख 16 हजार 610 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी अफसर खान उर्फ राजा के खिलाफ धारा 318(4)-BNS, 336(3)-BNS, 338-BNS व 420, 467, 468 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। प्रार्थी एम.ए. सिद्दीकी, जो प्रचार उ.मा.वि. बेलपथ में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं, ने थाना सिविल लाइन में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि आरोपी अफसर खान ने खुद को एसईसीएल कोरबा का अधिकारी और डीएसपी बताते हुए उनकी बेटी मोऐशा सिद्दीकी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। साथ ही उनके बेटे मारूफ सिद्दीकी का डुंगरपुर (राजस्थान) से दुर्ग (अंजोरा) कॉलेज ट्रांसफर कराने के नाम पर भी रकम वसूली। आरोपी ने व्हाट्सएप पर फर्जी नियुक्ति पत्र भेजे और अलग-अलग समय पर करीब 9 किश्तों में रकम ट्रांसफर करवाई। रकम आरोपी की बहन फैहमीदा खान के नाम संचालित एसबीआई खाते व UPI नंबर के जरिए ली गई। ठगी के पूरे घटनाक्रम से संबंधित दस्तावेज, हस्तलिखित रसीदें, व्हाट्सएप चैट व वीडियो प्रार्थी ने पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की भूमिका की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब...