छत्तीसगढ़बिलासपुर

रैन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए लक्ष्य तय, हर रोज निर्माण होंगे 40 वाटर हार्वेस्टिंग

निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने हर रोज वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण की समीक्षा करने की बात कही है। लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है

सत्याग्रह डेस्क

शासन के निर्देशानुसार शहर में पानी की बढ़ती समस्या को देखते हुए शासकीय एवं निजी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए निगम प्रशासन ने हर रोज 40 वॉटर हार्वेस्टिंग निर्माण करने का लक्ष्य रखा है।
शहर में लगातार गिरते जल स्तर को देखते हुए शासन ने सभी शासकीय एवं निजी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण को अनिवार्य कर दिया है। इसे देखते हुए निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने सभी जोन प्रभारियों को प्राथमिकता से वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के तहत शहर के निजी एवं शासकीय भवनों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

पूर्व में निजी भवन स्वामियों का वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण शुल्क निगम में जमा है , उनके भवनों में निगम के एजेंसी के माध्यम से रैन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कराया जा रहा है। हर रोज शहर के एक जोन को 10 वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण करने का लक्ष्य दिया गया है। मतलब चारों जोन में हर दिन 40 वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण होगा। निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने हर रोज वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण की समीक्षा करने की बात कही है। लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...