सीपत

फरहदा में बलराम का आतंक! शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दो युवकों को पीटा, घरों में तोड़फोड़… सड़क पर उतरे ग्रामीण, विरोध के बाद हरकत में आई पुलिस,

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले आरोपी का आतंक इस कदर बढ़ा कि गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव में दो युवकों के साथ मारपीट, घर में घुसकर हमला और मकान की एस्बेस्टस सीट तोड़ने की घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम की तैयारी कर ली। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी बलराम यादव पर लंबे समय से अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप लगाते हुए सीपत पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी को कथित तौर पर पुलिस का संरक्षण मिला हुआ था, इसी वजह से उसके हौसले बुलंद थे और वह गांव में खुलेआम उत्पात मचा रहा था। ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला 11 नवंबर की दोपहर करीब 2:40 बजे का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम फरहदा निवासी विक्रम पटेल 35 वर्ष अपने मोटरसाइकिल गैरेज में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव का बलराम यादव 39 वर्ष अपने साले के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। विक्रम ने पैसे देने से इनकार किया तो दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए विक्रम किसी तरह अपने घर पहुंचा, लेकिन आरोपी वहां भी पीछा करते हुए पहुंच गए। घर में घुसकर हाथ-मुक्कों और डंडे से उसकी पिटाई की गई। आरोपियों का उत्पात यहीं नहीं थमा। इसी दिन गांव के एक अन्य युवक सुक्रेत पटेल 24 वर्ष के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ घर में लगी एस्बेस्टस सीट तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया।

ग्रामीणों का आरोप- अवैध शराब और गांजा बिक्री में भी संलिप्त था आरोपी

गुरुवार को जब दोनों घटनाओं की जानकारी गांव में फैली तो ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बलराम यादव लंबे समय से अवैध गतिविधियों में संलिप्त है। गांव में अवैध शराब और गांजा जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री किए जाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं, लेकिन इसके बावजूद आरोपी पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सीपत पुलिस की कथित मेहरबानी के चलते आरोपी के हौसले इतने बुलंद हो गए थे कि वह गांव में लोगों को धमकाने और मारपीट करने से भी नहीं डरता था।

चक्काजाम की तैयारी के बाद पुलिस की कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण गुरुवार को सड़क पर उतरने और चक्काजाम करने की तैयारी में थे। ग्रामीणों का विरोध खुलकर सामने आने के बाद पुलिस ने बलराम यादव को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों घटनाओं में अलग-अलग अपराध दर्ज किए हैं। वहीं, मारपीट में शामिल आरोपी के साले की भूमिका की जांच की जा रही है।इस पूरे घटनाक्रम ने सीपत पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि अवैध गतिविधियों की शिकायतों पर पहले ही गंभीरता से कार्रवाई की गई होती तो गांव में इस तरह खुलेआम मारपीट और तोड़फोड़ की नौबत नहीं आती। अब सवाल यह है कि क्या पुलिस आरोपी के खिलाफ दर्ज मारपीट के मामलों तक ही कार्रवाई सीमित रखेगी या ग्रामीणों द्वारा लगाए गए अवैध शराब और गांजा बिक्री के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होगी?

error: Content is protected !!
Letest
फरहदा में बलराम का आतंक! शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दो युवकों को पीटा, घरों में तोड़फोड़... सड़क ... बिलासपुर:- छोटे भाई को बचाने पहुंचा युवक, बदमाश ने गले पर चाकू से किया जानलेवा वार, 18 टांके लगे, न्... बिलासपुर: हड़ताल पर अड़े 229 पटवारियों पर प्रशासन का शिकंजा, ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई; 102 का वेत... धान खरीदी से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन...7 ठिकानों पर छापे, 200 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अवैध धा... बिलासपुर: 6 साल में रकम दोगुनी करने का झांसा, 24 लाख की ठगी; चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर समेत चार गिरफ... बच्ची के एक्सीडेंट के बाद भड़की भीड़... युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाइक में लगाई आग, बिल्हा के गो... हत्या के प्रयास और बलवा के मामले में पांच साल से फरार पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पु... पेट्रोल डालकर पिता को जिंदा जलाने वाले बेटे की दरिंदगी, इलाज के दौरान 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कोटा में आखिर कब थमेगा लूट का आतंक? 24 घंटे में दूसरी लूट से हड़कंप! चार बदमाशों ने युवक को घेरकर पी... युवक से मारपीट कर पल्सर की लूट...तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात के चंद घंटों में पुलिस ने बरामद की बाइक