बिलासपुर

बिलासपुर:- छोटे भाई को बचाने पहुंचा युवक, बदमाश ने गले पर चाकू से किया जानलेवा वार, 18 टांके लगे, न्यायधानी में चाकूबाजों का आतंक!

उदय सिंह

बिलासपुर – न्यायधानी में चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। आए दिन चाकू से हमले की वारदातें सामने आ रही हैं, जिससे शहरवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। ताजा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित शनि मंदिर के पास का है, जहां छोटे भाई को बदमाशों के चंगुल से बचाने पहुंचे 26 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपी ने युवक के गले पर धारदार चाकू से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई है। घायल के गले में 18 से अधिक टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उसका उपचार सिम्स अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, तिफरा शनि मंदिर के पास रहने वाला राजकुमार नेताम पिता धीरज नेताम 26 वर्ष 11 नवंबर 2026 की शाम करीब 4 बजे अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि मोहल्ले के ही तीन युवक बाटू, बिट्टू और उनका एक अन्य साथी उसके छोटे भाई के साथ मारपीट कर रहे हैं। आरोपी उसके छोटे भाई को कमरे के भीतर ले जाकर मारपीट कर रहे थे। छोटे भाई को मुसीबत में देखकर राजकुमार उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचा। इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपियों में शामिल बिट्टू ने धारदार चाकू निकाल लिया और राजकुमार के गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से राजकुमार लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसके गले में गंभीर चोट आई, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसके गले में 18 से अधिक टांके लगाए हैं।

चाकूबाजों के हौसले बुलंद, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, शहर में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामूली विवाद से लेकर मारपीट तक में चाकू निकालकर हमला करने की घटनाएं आम होती जा रही हैं। ऐसे में आम नागरिकों के मन में यह डर बना हुआ है कि आखिर शहर की सड़कों और मोहल्लों में लोग कितने सुरक्षित हैं। बदमाशों में कानून का खौफ पैदा करने के लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत महसूस की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- छोटे भाई को बचाने पहुंचा युवक, बदमाश ने गले पर चाकू से किया जानलेवा वार, 18 टांके लगे, न्... बिलासपुर: हड़ताल पर अड़े 229 पटवारियों पर प्रशासन का शिकंजा, ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई; 102 का वेत... धान खरीदी से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन...7 ठिकानों पर छापे, 200 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अवैध धा... बिलासपुर: 6 साल में रकम दोगुनी करने का झांसा, 24 लाख की ठगी; चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर समेत चार गिरफ... बच्ची के एक्सीडेंट के बाद भड़की भीड़... युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाइक में लगाई आग, बिल्हा के गो... हत्या के प्रयास और बलवा के मामले में पांच साल से फरार पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पु... पेट्रोल डालकर पिता को जिंदा जलाने वाले बेटे की दरिंदगी, इलाज के दौरान 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कोटा में आखिर कब थमेगा लूट का आतंक? 24 घंटे में दूसरी लूट से हड़कंप! चार बदमाशों ने युवक को घेरकर पी... युवक से मारपीट कर पल्सर की लूट...तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात के चंद घंटों में पुलिस ने बरामद की बाइक कलयुगी बेटे की हैवानियत: सीपत के ग्राम सेलर में दिल दहला देने वाली वारदात, 76 वर्षीय पिता पर पेट्रोल...