रतनपुर

रात में छत पर सोना पड़ा भारी, बिजली तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,

रतनपुर – थाना रतनपुर क्षेत्र के ग्राम सिंघरी में एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान हरीश कुमार कोसले पिता सुंदर लाल कोसले निवासी सिंघरी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार हरीश कुमार रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह रात में अपने घर की छत पर सोया हुआ था। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 2 बजे के आसपास उसकी नींद खुली और वह किसी काम से उठकर छत पर गया। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में वह आ गया। करंट लगने से हरीश गंभीर रूप से झुलस गया और संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे जमीन पर जा गिरा।

गिरने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए और तत्काल उसे उपचार के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी, परिवार और दो छोटी-छोटी बच्चियों को छोड़ गया है। अचानक हुई इस मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...