बिलासपुर

तोरवा पुलिस को मिली सफलता, तीन बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार…रेलवे स्टेशन के पास से उड़ाई थी गाड़ियां

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- तोरवा थाना क्षेत्र के शंकरनगर निवासी मनोज कुमार कोरी ने 5 दिसम्बर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक क्रमांक सीजी 10 डब्लू 6865 को अज्ञात चोर ने रेल्वे स्टेशन के गेट नम्बर 4 से सामने से चोरी कर लिया, जब वह रिर्जवेशन कराने यहां पहुँचे थे, शिकायत के आधार पर विवेचना में जुटी तोरवा पुलिस ने एक संदेही को पकड़ा और उससे पूछताछ की गई, तो उसने बाइक चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया जहाँ उसकी निशानदेही पर आरोपी संदीप गुप्ता निवासी कोरबा हालमुक़ाम सायकल स्टैंड बिलासपुर के कब्जे से दो बाइक और एक एक्टिवा को बरामद कर लिया है, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपए है। तोरवा पुलिस ने मामले में गाड़ियों के चेचिस नंबर के आधार पर पंजीयन कराने वाले मालिक की तलाश शुरू कर दी है, वही आरोपी ने बताया कि उसने एक एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 इके 3877 को गुरुनानक चौक से पार किया था, वही सुपर स्पलेंडर क्रमांक सीजी 10 पी 9305 को भी बरामद किया गया है जिसे कहाँ से चोरी किया था यह नही बता पाया।

तोरवा पुलिस ने दिखाई गंभीरता

मामले में तोरवा पुलिस की भूमिका सराहनीय रही, जहाँ पुलिस ने शिकायत के बाद सरगर्मी से अपराधी की तलाश शुरू कर दी थी, जिनके हाथ एक अहम सुराग लगा और आरोपी हिरासत में पहुँच गया, जिससे एक बाइक के अलावा 2 और गाड़ियां भी बरामद किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में फिर चेन स्नेचिंग, स्कूटी सवार युवती से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार बर्ड फ्लू अलर्ट: बिलासपुर में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कसी कमर...10 किमी ... एक ही रात में 6 वारदातें: हत्या और लूटपाट का मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड गिरफ्तार....घटना से मचा था आतंक... चेन स्नेचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने युवती को बनाया निशाना...सोने की चेन लूटकर फरार बहुप्रतीक्षित मल्हार महोत्सव का 28 और 29 मार्च को होगा भव्य आयोजन...जिला प्रशासन जुटा तैयारी में, कोटा हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश बनी वजह, 6 आरोपी गिरफ्तार... हत्या कर शव को घसीटा ऑटो में सफर के दौरान युवती का बैग चोरी...सोने-चांदी के जेवर समेत हजारों की संपत्ति पार बिलासपुर : घरेलू गैस सिलिंडर हुआ ब्लास्ट..नेहरू नगर क्षेत्र में मची दहशत, बाल-बाल बचा परिवार... टल ग... VIDEO पचपेड़ी: अनियंत्रित इको कार पलटी…कार चला रहे एक भाई की हुई मौत, दूसरा गंभीर बड़ी खबर: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द...पेपर लीक के आरोपों के बाद मचा हड़कंप, अब फिर से होगी इस व...