बिलासपुर

न्यू ईयर पार्टी मनाने सुने में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से लाखों का माल बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यू ईयर पार्टी के लिए पैसे जुटाने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी के करीब एक लाख रुपए के समान पुलिस ने बरामद किए हैं घटना में एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार अटल आवास निवासी कृष्ण यादव अपने घर में ताला लगाकर 31 दिसंबर को अपने ससुराल पामगढ़ गया हुआ था। इसी बीच एक जनवरी को प्रार्थी की बहन रजनी यादव ने सूचना दी की घर में चोरी हुई है। जिसके बाद प्रार्थी अपने घर पहुंचा जहा उसने देखा कि चोर घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे दो जोडी चांदी का पायल, दस फर वाला सोने का माला, 13 जोड़ी गांदी का बिछिया, एक चादी का चाबी छल्ला,14 हजार नगद,सहित किचन में रखा बजाज कंपनी का इंडक्शन, बजाज कंपनी का कपडा प्रेस ब्लू बॉक्स और एक इयर फोन चोरी कर लिए है। जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। इधर मामले में सरकंडा पुलिस जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच उन्हे सूचना मिली कि अशोक नगर मुरूम खदान निवासी आरोपी विजय राजपूत उर्फ विजय अपने नाबालिग दोस्तो के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसपर पुलिस ने आरोपी के ठिकानों में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से सोने का एक नग मनचली लॉकेट, चादी का बिछिया 13 जोडी, चांदी का चाबी छल्ला 01 नग , चादी का गोटा पायल, एक नग बजाज कंपनी का इंडक्शन, एक नग काला रंग का छोटा ब्लूटूथ घटना में प्रयुक्त एक लोहे का राड कुल कीमती लगभग एक लाख रुपए को जप्त किया गया। जिसके बाद आरोपी और उसके नाबालिग साथी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर...