रतनपुर

रामटेकरी के पास झगड़े के दौरान चाकूबाजी की घटना…युवक की बेरहमी से पिटाई कर दो आरोपीयो ने दिया घटना को अंजाम

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना रतनपुर क्षेत्र के रामनगर रामटेकरी सीढ़ी के पास शनिवार रात्रि करीब 8 बजे एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रोहन सोनी निवासी मालीबाड़ी वार्ड क्रमांक 05 रतनपुर ने पुलिस को बताया कि वह लाइट डेकोरेशन का कार्य करता है और घटना के समय टेकरी के नीचे खड़ा था। उसी दौरान रामनगर निवासी विजय सारथी और आनंद सारथी वहां गाली-गलौज करते पहुंचे। जब रोहन ने उन्हें गाली देने से मना किया, तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।इसके बाद विजय सारथी ने बेल्ट से रोहन की पीठ पर प्रहार किया, जबकि आनंद सारथी ने चाकू से पेट के दाहिनी ओर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। मौके पर मौजूद पवन सारथी ने बीच-बचाव कर किसी तरह झगड़ा शांत कराया। घायल युवक ने तत्काल घटना की रिपोर्ट थाना रतनपुर में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों विजय सारथी और आनंद सारथी के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...