अम्बिकापुर

थाने से चकमा देकर भागा रेप का आरोपी, लापरवाही बरतने वाले एक एएसआई सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित

डेस्क

अम्बिकापुर- अपहरण बलात्कार और पाक्सो एक्ट का आरोपी थाने से तड़के तब भाग गया जबकि उसकी निगरानी के लिए मौजुद पुलिस स्टाफ़ सो रहा था। आईजी के सी अग्रवाल के निर्देश पर कप्तान राजेश कुकरेजा ने ASI समेत 6 को निलंबित कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर कोतवाली में देर शाम युवक को लाया गया था। युवक एक किशोरी को लेकर भाग गया था, पुलिस ने किशोरी को बरामद कर सखी सेंटर के सुपुर्द कर दिया और युवक के विरुद्ध अपहरण बलात्कार और पॉस्को एक्ट के तहत मामला क़ायम कर दिया गया और युवक को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाना था।

आरोपी युवक का नाम सूरज विश्वकर्मा है, युवक तड़के क़रीब पौने पाँच बजे थाने से भाग गया। इस आरोपी युवक की निगरानी के लिए 6 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। आरोप है कि जब युवक भागा, उसकी निगरानी के लिए लगाया गया अमला सो रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर IG के सी अग्रवाल ने कप्तान राजेश कुकरेजा को दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किये जाने के आदेश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल