बिलासपुर

बिलासपुर :- खून से लथपथ प्रेमिका की मिली लाश, धारदार हथियार से हुई हत्या , मौके से प्रेमी फरार, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सिविल लाइन इलाके में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है, जिसमे एक युवक ने मंगला क्षेत्र के यादव मोहल्ले में रहने वाली एक युवती को मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले यादव मोहल्ले मे रहने वाली निधि केवट की उसके प्रेमी शत्रुघ्न पटेल ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है, बताया जा रहा है कि निधि केवट मूलतः जूना बिलासपुर पचरी घाट की रहने वाली है

जो बीते 5 सालों से यादव मोहल्ला में रह रही थी, जिसे उसी के प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया है। वही घटना के बाद से आरोपी शत्रुघ्न पटेल फरार है। बता दें कि सिविल लाइन थाने में मृतिका और उसके प्रेमी के खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं,मृतिका और उसका प्रेमी दोनों चखना सेंटर चलाते थे, बहरहाल सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुट गई और हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज