बिलासपुर

कांग्रेस प्रत्याशी ने की विकास के साथ चलने की अपील, वार्ड 47 से कांग्रेस के समर्थन में मांगा गया वोट

रमेश राजपूत

बिलासपुर-कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले ग्राम पंचायत चिल्हाटी में परिसीमन के बाद राजनीतिक समीकरण कांग्रेस पार्टी के फेवर में नजर आ रहा है। बिलासपुर के नगर निगम क्षेत्र के दायरे बढ़ने के बाद पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के समर्थन में काम के रहे है। हम बात कर रहे हैं पंडित राम गोपाल तिवारी वार्ड क्रमांक 47 की जहां निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विमला यादव के समर्थन में पूरा गांव नजर आ रहा है। चिल्हाटी का यह गांव अब पंडित रामगोपाल तिवारी वार्ड क्रमांक 47 में जुड़ चुका है। जहाँ से कांग्रेस पार्टी की महिला प्रत्याशी विमला यादव को जिम्मेदारी दी गई है। विगत दिनों से चले आ रहे जनसंपर्क अभियान में शनिवार को कांग्रेस की योग्य प्रत्याशी विमला यादव द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं के साथ चिल्हाटी में घर-घर घुम कर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने विन्रम अपील की है। इस दौरान क्षेत्र के दिग्गज नेता भी उपस्थित रहे जिन्होंने विगत महीनों के कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के नाम पर निकाय चुनाव में समर्थन देने की बात कह रहे है।

विकास के किरणों से अब भी अछूता है चिल्हाटी गांव

दरअसल निकाय चुनाव के पूर्व विगत 15 वर्षों से ग्राम पंचायत चिल्हाटी में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों का वर्चस्व रहा है जहां सरपंच से लेकर अधिकतर पंच कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं लेकिन पूर्वर्ती प्रदेश की सरकार से उन्हें गांव के विकास कार्य को लेकर कुछ खास तालमेल नहीं बैठ सका है लिहाजा अब तक शहर से चंद किलोमीटर दूर इस गांव में सड़क, नाली पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से ग्रामीण जूझने मजबूर है।

प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने से विकास की उम्मीद कर रहे ग्रामीण

विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में शानदार वापसी की है तो वही बिलासपुर में भी कांग्रेस के विधायक होने से ग्राम पंचायत चिल्हाटी के ग्रामीणों में निकाय चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नजर आ रही है उनका मानना है कि विगत 15 वर्षों में भाजपा की सरकार और गांव में कांग्रेसी जनप्रतिनिधियो के होने के ही कारण यहां विकास कार्यों में रुचि नहीं दिखाई गई है लेकिन अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद ग्रामीणों में उम्मीद की किरण नजर आ रही है ऐसे में पंडित राम गोपाल तिवारी वार्ड क्रमांक 47 के कांग्रेस प्रत्याशी विमला यादव को ग्रामीणों द्वारा भरपूर समर्थन किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...