रायपुर

जिले की पुलिस ने दो ड्रग्स तस्करों को पकड़ा, कब्जे से 3 लाख रुपए के कोकीन बरामद….ट्रांसपोर्ट की आड़ में चल रहा था धंधा

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी की पुलिस ने एक बार फिर ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोकीन के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 29 ग्राम कोकीन और 4 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आजाद चौक सीएसपी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। मामला कबीरनगर थाना क्षेत्र का है, पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी दौरान रिंग रोड नंबर 2 हीरापुर इलाके के आर.डी.ए मोड़ के पास 2 युवक दविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह को करीब 29 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है।

आरोपी दविंदर सिंह ड्रग्स सप्लायर का मुख्य सरगना है। उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वो ट्रांसपोर्ट का काम करता है और पंजाब से कोकीन लाकर आस-पास के इलाके में खपाता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत का कार्रवाई की है. उनके पास से 4 नग मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।इस कार्रवाई में आजाद चौक सीएसपी अंकिता शर्मा, कबीरनगर थाना प्रभारी लक्ष्मी जैसवाल, हरजीत सिंह, तोषित सिंह, अनिल राजपूत और भरत शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित,