बिलासपुर

दिनदहाड़े सुने मकान में चोरों का आतंक, रेलवे कर्मचारी के घर से 5 लाख से अधिक की चोरी, सुबह 9 बजे ही घर मे घुस गए अज्ञात चोर….

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- रेलवे कंस्ट्रक्शन कालोनी में रहने वाली रेलवे कर्मचारी सीमा लवंग इलेक्ट्रिक विभाग में ओएस है, जिनका निवास क्रमांक A/848 है, रेलवे कर्मचारी सीमा लवंग अपने बेटे और बेटी के साथ यहाँ रहती है, शुक्रवार की सुबह बेटा, बेटी बाहर गए थे और प्रार्थिया सुबह घर मे ताला बंद कर ऑफिस चली गई थी, इसी बीच दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने घर के पिछले दरवाजे का कुंदा उखाड़कर अंदर घुसे और पूरे घर की तलाशी ली, जहाँ से उन्होंने नगद सहित 5 लाख से अधिक के जेवरातों को पार कर दिया।

जब प्रार्थिया की बेटी वापस घर लौटी तो देखा कि घर मे पूरा सामान अस्त व्यस्त है, जिसे देखते ही वह समझ गई कि चोरी हुई है, उसने तत्काल इसकी सूचना अपनी मां को दी फिर उन्होंने तारबाहर थाने में चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने मुआयना कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

दो महीने पहले भी बाइक की चोरी

प्रार्थिया के घर दो महीने पहले भी चोरी की घटना हुई थी, जहाँ से उनके बेटे की पल्सर बाइक को अज्ञात चोर उड़ा ले गए थे, मामले में शिकायत दर्ज नही हो पाई थी, लिहाज़ा कोई सुनवाई नही हुई, उसके ठीक 2 महीने बाद उनके घर मे यह दूसरी चोरी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी