क्राईमछत्तीसगढ़बिलासपुर

लाल खदान गोली कांड में रामबचन को उम्रकैद बिल्लू को 5 साल की सजा

4 मार्च 2018 को भाजपा नेता चन्द्रप्रकाश सूर्या के जन्मदिन मनाने के दौरान हुई थी घटना

सत्याग्रह

4 मार्च 2018 को लाल खदान रेलवे फाटक के पास भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सूर्य का जन्मदिन मनाने के दौरान लाल खदान के रामबचन ठाकुर ने कुख्यात अपराधी बिल्लू श्रीवास से पिस्टल लेकर हवाई फायर करने की कोशिश में दुर्गेश सूर्यवंशी के सीने में गोली मार दी थी। जन्मदिन का उत्साह मातम में तब्दील हो गया ।मौके पर मौजूद लोगों ने दुर्गेश को अपोलो पहुंचाया लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ अग्रवाल की अदालत में सुनवाई चली जिसमें आरोपियों को अपराध का दोषी पाया गया। इस मामले में राम बचन ठाकुर को आजीवन कारावास और बीस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई वहीं आरोपी बिल्लू श्रीवास को 5 साल की कई ए बामशक्कत की सजा के साथ 15000 का अर्थदंड सुनाया गया है ।अर्थदंड नहीं देने पर दोषियों को अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। आपको याद दिला दें कि लाल खदान क्षेत्र में अपराधियों की तूती बोलती है और यहां अवैध हथियारों का जखीरा है ।भाजपा नेता के जन्मदिन पर उनके इन्हीं समर्थकों के बीच चली गोली में भाजपा नेता की मौत हो गई थी ,जिसमें एक आरोपी को उम्रकैद और दूसरे को 5 साल की सजा हुई है।लाल खदान गोली कांड में रामबचन को उम्रकैद बिल्लू को 5 साल की सजा

4 मार्च 2018 को लाल खदान रेलवे फाटक के पास भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सूर्य का जन्मदिन मनाने के दौरान लाल खदान के रामबचन ठाकुर ने कुख्यात अपराधी बिल्लू श्रीवास से पिस्टल लेकर हवाई फायर करने की कोशिश में दुर्गेश सूर्यवंशी के सीने में गोली मार दी थी। जन्मदिन का उत्साह मातम में तब्दील हो गया ।मौके पर मौजूद लोगों ने दुर्गेश को अपोलो पहुंचाया लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ अग्रवाल की अदालत में सुनवाई चली जिसमें आरोपियों को अपराध का दोषी पाया गया। इस मामले में राम बचन ठाकुर को आजीवन कारावास और बीस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई वहीं आरोपी बिल्लू श्रीवास को 5 साल की कई ए बामशक्कत की सजा के साथ 15000 का अर्थदंड सुनाया गया है ।अर्थदंड नहीं देने पर दोषियों को अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। आपको याद दिला दें कि लाल खदान क्षेत्र में अपराधियों की तूती बोलती है और यहां अवैध हथियारों का जखीरा है ।भाजपा नेता के जन्मदिन पर उनके इन्हीं समर्थकों के बीच चली गोली में भाजपा नेता की मौत हो गई थी ,जिसमें एक आरोपी को उम्रकैद और दूसरे को 5 साल की सजा हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...