मुंगेली

सूखे तालाब में मिली युवक की लाश, गले मे बंधी है रस्सी….पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जुटी जांच में

सरगांव निरंजन साहू

सरगांव- थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहभट्ठा में बुधवार की सुबह लोगो ने एक युवक की लाश पास ही के मजहा तालाब में देखी, जिसके गले मे नारियल की रस्सी बंधी हुई थी और पास ही एक मोबाइल पड़ा था। लाश मिलने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और सरगांव पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का परीक्षण किया और पास ही मिले मोबाइल को चार्ज कर परिजनों से संपर्क किया गया, जिनसे पता चला कि मृतक का नाम तुकाराम उर्फ बंटी देवांगन है, जो अपने दो दोस्त सचिन और लक्की के साथ रायगढ़ पेंटिंग का काम करने 15 फरवरी को गया था,

जो यहाँ कैसे पहुँचा और उसके साथ क्या हुआ यह पता नही चल पाया है। मौके पर पहुँची पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया था ताकि मामले की जांच में अहम सुराग मिल सके, मृतक के बाएं हाथ की नस कटी हुई है और जो रस्सी युवक के गले मे बंधी है उसी तरह की रस्सी कुछ दूर एक पेड़ पर भी लटकी मिली है। फ़िलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा, पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया है,

जिन्होंने पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा होने की जानकारी दी है।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज