सीपत

बुलेट में अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते 1 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब और बुलेट जब्त

उदय सिंह

सीपत – बिलासपुर जिले में अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी परिप्रेक्ष्य में थाना सीपत द्वारा ऑपरेशन स्ट्रीट अंतर्गत पुलिस पैदल पेट्रोलिंग की जा रही थी पेट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल रॉयल एनफील्ड बुलेट सीजी 12 बीएल 3158 में कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में रखकर ग्राम देवरी जा रहा था। जिसे पैदल पेट्रोलिंग टीम द्वारा दौड़ा कर पकड़ा गया। पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम रविंद्र मालिया पिता नंद कुमार मालिया उम्र 21 साल निवासी मटियारी थाना सीपत का होना बताया। आरोपी के कब्जे से दो सफेद प्लास्टिक की बोरी के अंदर 10-10 लीटर वाली 04 सफेद जरिकेन में 40 लीटर बुलेट गाडी के

पीछे लटका हुआ एवं 10 लीटर सफेद जरिकेन में भरा हुआ देशी महुआ कच्ची शराब कुल 50 लीटर देशी महुआ कच्ची शराब कीमती 5000 रूपये और मो.सा. क्रमांक सीजी 12 बी एल 3158 को जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्र आर परमेशवर सिंह, आरक्षक प्रकाश जगत, मुरीत राम बघेल, सुभाष मरावी का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान