जांजगीर चाँपा

आक्रोश में है किसान, लाखों रुपए गबन करने वाले को फिर से बना दिया धान खरीदी केंद्र प्रभारी…..कार्रवाई की मांग

जांजगीर चाँपा देवेंद्र निराला

हसौद – जांजगीर जिले में इन दिनों धान खरीदी केंद्रों में लाखों रुपए के गबन करने वाले को प्रभारी बना दिया गया है। जिससे किसानों में काफी आक्रोश है। ऐसा नहीं है की अधिकारियों को इस बात की जानकारी ना हो । मालखरौदा ब्लाक अंतर्गत घोघरी धान खरीदी केंद्र में बरसाती चन्द्रा को धान खरीदी केंद्र प्रभारी बनाया गया है। बरसाती चन्द्रा के खिलाफ पूर्व में देवगांव खरीदी केंद्र में लगभग 52 लाख रुपए गबन करने का आरोप है जो रिक्वरी भी नही किया गया है। जिस पर कार्रवाई करने के बजाय धान खरीदी कराई जा रही है।

जबकि शासन के सख्त निर्देश है कि दागी कर्मचारियों से धान खरीदी नही कराना है और गबन करने पर 420 का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। किसानों का कहना है कि जिले में बैठे अधिकारियों द्वारा अपनी साख बचाने के एवज में कुछ दिन तक खरीदी से दूर रखा गया था। ग्रामीणों ने बरसाती चन्द्रा के द्वारा किया गए फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वही तत्काल बरसाती चन्द्रा को यहाँ से हटाने डटे हुए है।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...