बिलासपुर

ठंड की वजह से स्कूलों की टाइमिंग चेंज, बच्चों और परिजनों को मिलेगी राहत…

रमेश राजपूत

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ में बढ़ती सर्दी के चलते 30 दिसंबर से सरकारी स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे का जबरदस्त प्रकोप देखने को मिला। सुबह नौ बजे तक कई इलाकों में कोहरा छाया रहा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति ज्यादा खराब रही। दूसरा, पारा भी लगातार गिर रहा है। लिहाजा ठंड में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने स्कूलों का समय बदला गया है। स्कूल टाइमिंग में यह बदलाव अगले शैक्षणिक सत्र के 10 जनवरी तक जारी रहेगा।

इसके अलावा जो जारी आदेश में दो पालियों में संचालित विद्यालयों में से कनिष्ठ विद्यालयों में सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक और वरिष्ठ विद्यालयों में दोपहर 12.45 से सायं 5 बजे तक कक्षाएं चलेगी। वहीं एक पाली में संचालित स्कूलों की टाइमिंग पूर्व की भांति रखी गयी है। सुबह 10 बजे से 4 बजे तक स्कूल में कक्षाएं लगा करेगी। ये आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय व अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए लागू होगा।

इस सिस्टम के वजह से बढ़ी ठंड..

इनदिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के प्रमुख हिस्सों में मौसम का बदलाव हुआ है। वही हालहि में आये इस विक्षोभ से बिगड़ा मौसम का मिजाज तो सुधर गया लेकिन ठंड ने पलटवार कर लोगों को कंपकंपा दिया है। सीजन का सबसे ठंडा दिन शुक्रवार रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री से ऊपर नहीं गया। चौबीस घंटे के भीतर चार डिग्री की गिरावट के बाद न्यूनतम तापमान सात डिग्री के करीब पहुंच गया है। शीतलहर चलने से दिन में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,