बिलासपुर

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया…दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तारबाहर थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को बरामद करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में बालिका की मां ने तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी नाबालिग बेटी 9 मई 2026 की शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की आशंका जताई गई। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने बालिका की तलाश के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। इसी बीच मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग बालिका को आरोपी रायपुर में किराये के मकान में रखे हुए है। सूचना की पुष्टि के बाद तारबाहर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर रायपुर रवाना की। पुलिस टीम ने रायपुर में दबिश देकर बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। वहीं मौके से आरोपी ठाकुर राम रात्रे उर्फ हर्ष (22) निवासी ग्राम नरदहा, थाना विधानसभा, जिला रायपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(2)(ड) बीएनएस तथा धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क...