जशपुर

नए साल के जश्न की तैयारी में हुआ विवाद, दोस्त ने ले ली अपने ही दोस्त की जान…..मामूली विवाद टल जाता तो नही होती हत्या

डेस्क

जशपुर- जिले की यह घटना सिटी कोतवाली की है, जहाँ युवकों में आपसी विवाद इस कदर बढ़ा कि एक युवक ने अपने ही दोस्त की जान ले ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनमोरा में 27 दिसंबर को नए साल की दावत के लिए गाँव के कुछ युवक तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने एक सुअर ख़रीदा था। उजिन बेग ने सुअर को लात मारी, इससे अमित खलखो ने भड़ककर ऐसा करने से उजिन को रोका। यह बात उजिन को नहीं जमी और दोनों युवकों के बीच हाथापाई हो गई। गांववाले बीच-बचाव को आए, और झगड़ा रुकवाया। उसी दिन शाम के वक्त फिर से युवकों में विवाद हुआ। गुस्से में आग बबूला हुए उजिन ने बाँस के डंडे से अमित के चेहरे पर जानलेवा हमला किया, जिससे अमित गंभीर रूप से घायल हो गया, अमित को जिला अस्तपाल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, उजिन को इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...