छत्तीसगढ़बिलासपुर

अशोक ठाकुर का एक और कारनामा उजागर, पति पत्नी हुए फरार, मुंगेली पुलिस रही तलाश

4 साल पुराने मामले में मुंगेली जिला कोर्ट द्वारा पति पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है,

सत्याग्रह

हाल ही में उसलापुर ग्राम पंचायत में सरपंच संतोषी ठाकुर और उसके दबंग पति अशोक ठाकुर के कारनामे जन शिकायत सभा में उभर कर आए थे। उसलापुर में ऐसा कोई घोटाला नहीं जिसमें इस पति पत्नी का हाथ ना हो। वही अब एक और मामला भी उभर कर आया है जिस से बचने यह दंपत्ति भागा भागा फिर रहा है। मामला करीब 4 साल पुराना है। साल 2014 में अशोक ठाकुर की बेटी का विवाह मुंगेली जिले के लालपुर में हुआ था। विवाह के बाद से दोनों पक्षों में लगातार विवाद की स्थिति थी । इस वजह से अशोक ठाकुर की बेटी मायके लौट आई ।बताया जा रहा है कि अपनी दबंगई के लिए मशहूर अशोक ठाकुर अपनी बेटी के ससुराल में घुसकर दहेज का सामान उठा लाया था इस वजह से उनकी बेटी के ससुराल पक्ष ने लालपुर थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। अशोक ठाकुर चूँकि तत्कालीन विधायक राजू सिंह क्षत्री का करीबी और विधायक प्रतिनिधि था इसलिए उस वक्त पुलिस की हिम्मत नहीं हुई कि वह उस पर हाथ डाले। इस कारण से रसूखदार अशोक ठाकुर और उसकी पत्नी पुलिस से बचते रहे, लेकिन भाजपा के हाथ से सत्ता जाते ही इनके बुरे दिन आ गए। 4 साल पुराने मामले में मुंगेली जिला कोर्ट द्वारा पति पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है, इसके बाद पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने पहुंची थी लेकिन इसकी भनक लगते ही अशोक ठाकुर और उसकी पत्नी संतोषी ठाकुर दोनों फरार हो गए। इसी शुक्रवार को मुंगेली पुलिस ने उसलापुर सरपंच एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि अशोक ठाकुर और उसकी पत्नी संतोषी ठाकुर के निवास पर छापा मारा था लेकिन दोनों उसके हाथ नहीं लगे तो पुलिस इनके दो सहयोगी प्रीतम सिंह और एक अन्य को पकड़ कर अपने साथ ले गई। जिन्हें जेल भेज दिया गया है ,वहीं पुलिस सरगर्मी से फरार पति पत्नी की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार