मस्तूरी

मस्तूरी: धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा…. अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत…. पहचान में जुटी पुलिस

उदय सिंह

मस्तूरी – धनतेरस के दिन मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिसके परिजनों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5 बजे मस्तूरी थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे फोरलेन-49 पर मस्तूरी तिराहा के पास एक युवक मृत अवस्था में खेत के अंदर लगभग 30 मीटर की दूरी पर मिला। उसके पास ही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 CM 6136 क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मस्तूरी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरच्यूरी भेजा गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हुई है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेज चुकी है।

वही बाइक के रजिस्ट्रेशन नम्बर के माध्यम जानकारी जुटाई जा रही है, अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक कौन था और हादसे के वक्त वह कहां जा रहा था, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित,