बिलासपुर

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने लिया जिला कार्यालय का जायजा… रिकार्ड रूम में सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला कार्यालय में आने वाले आधे से ज्यादा लोग पुराने रिकॉर्ड लेने के लिए आते हैं। उन्हें शासन के नियमानुसार समय सीमा में अभिलेख मिलने चाहिए। कलेक्टर ने रिकॉर्ड रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की आकस्मिक आग जैसी दुर्घटना को रोकने के पुख्ता इंतजाम यहां रहना चाहिए। कलेक्टर ने विभिन्न कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के टेबल में उनका नाम और पद भी प्रदर्शित करने को कहा।

कलेक्टर ने निर्वाचन शाखा में प्रदर्शन के लिए रखी ईवीएम मशीन का भी अवलोकन किया। उन्होंने इसके अलावा कोषालय, नजूल शाखा, नजारत शाखा, टाउन एंड कंट्री, निर्वाचन शाखा, श्रम सहित अन्य शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित शाखाओं के कर्मचारियों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्याें की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने विभिन्न फाईलों और रिकार्ड के समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं भू अभिलेख शाखा प्रभारी एसएस दुबे, डीएमएफ शाखा के प्रभारी संयुक्त कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...