बिलासपुर

मुख्य चौराहें से मोटरसाइकिल की चोरी, गस्त पाइंट पर चोरों का आतंक…..चौक चौराहें भी असुरक्षित

डेस्क

बिलासपुर- तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तोरवा चौक से शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने पुलिस के नाक के नीचे से एक मोटरसाइकिल को पार कर दिया है। मुख्य चौक होने के बावजूद अज्ञात चोरों ने बेखौफ होकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है और मोटरसाइकिल को लेकर फरार हो गया है। प्रार्थी क्लाईड जूड सटाक्किग, निवासी हेमुनगर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार की रात वह तोरवा चौक में अपनी बुलेट क्लासिक मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एलडब्लू 2060 को खड़ी कर दोस्तो के साथ खाना खाने पुराना बस स्टैंड चले गए थे, लेकिन उनके वापस लौटने पर उनकी मोटरसाइकिल उन्हें वहां नही मिली। चौक पर छत्तीसगढ़ होटल के सामने खड़ी मोटरसाइकिल के नही मिलने पर उन्होंने अपनी गाड़ी यहाँ वहाँ तलाश की लेकिन वह नही मिली, तब उन्हें समझ आया कि किसी अज्ञात चोरों ने उनकी बुलेट क्लासिक मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया है, जिसकी शिकायत उन्होंने तोरवा थाने में दर्ज कराई है।

गस्त पॉइंट से हुई चोरी

तोरवा थाना क्षेत्र में गुरुनानक चौक यानी तोरवा चौक सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहाँ चौराहे से चारो दिशाओ में लोगों का आना जाना लगा रहता है, रात में भी चौक में लोगों की आमदरफ्त रही है, वही यह पुलिस प्रशासन के मद्देनजर भी महत्वपूर्ण स्थान है, इसके बावजूद बेखौफ होकर अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया।

error: Content is protected !!
Letest
पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,...