बिलासपुर

VIDEO:- हथियार लहराकर दहशत फैलाते वीडियो हुआ था वायरल….पुलिस ने थाना क्षेत्र में की छापेमारी, 5 आरोपी गिरफ्तार निकाला जुलूस,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनीबस्ती, जरहाभाठा इलाके में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले पांच युवकों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चाकू, तलवार और चापड़ जैसे धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक आम लोगों को डराने-धमकाने की नीयत से खुलेआम हथियार लहरा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए इलाके में दबिश दी और अलग-अलग स्थानों से सभी पांच आरोपियों को हिरासत में लिया।गिरफ्तार आरोपियों में मोनू उर्फ हरिमंगल गौतम, विशाल डहरिया, शांतनु, ईशु सूर्यवंशी और आकाश सूर्यवंशी शामिल है, पुलिस ने इनके कब्जे से एक चाकू, एक तलवार और तीन चापड़ बरामद किए हैं।


उल्लेखनीय है कि ईशु सूर्यवंशी एक वायरल वीडियो में चाकू लहराते हुए नजर आया था, जिसमें वह आम लोगों को धमकाते दिखा था। उसी प्रकरण में अब उसे गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत प्रकरण क्रमांक 696/2025 से 700/2025 तक पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी हैं और उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है।
बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी स्थान पर इस प्रकार की गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन