मस्तूरी

कोयले से भरे ट्रेलर को लूटने वाले तीनो आरोपी गिरफ्तार, लिफ्ट के बहाने हुए थे ट्रेलर में सवार…चालक से मारपीट कर घटना को दिया था अंजाम

उदय सिंह

मस्तूरी- आमाडांड कोतमा से कोयला लोड कर चाम्पा प्रकाश इंडस्ट्रीज जा रहे ट्रेलर को 6 जनवरी की रात जयरामनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास तीन युवकों ने चालक को धमका और मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया था, मामले में प्रार्थी चंद्रकुमार मानिकपुरी निवासी आजाद नगर सिंचाई कालोनी गौरेला ने मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एल 1567 में 31 मीट्रिक टन कोयला कीमती 150000 को लेकर कोतमा आमाडांड से चाम्पा जा रहा था, जिसने गतौरा नहर के आगे तीन युवकों को अपनी ट्रक में लिफ्ट दिया था, जो जयरामनगर तक छोड़ने की बात कहे थे लेकर जा रहा था, जैसे ही वह जयरामनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुँचा, तीनो युवकों ने चालक से मारपीट करते हुए उसे ट्रेलर से बाहर निकाल दिया और ट्रेलर को वापस गतौरा की ओर लेकर भाग गए। जिसके बाद चालक ने पैदल अपनी ट्रेलर को ढूढ़ना शुरू किया, जो उसे गतौरा अंबेडकर चौक के आगे मेन रोड में खड़ी मिली वही रोड से 200 मीटर की दूरी पर खेत में कोयला को खाली किया गया था मामले में पूछताछ करने पर उसे पता चला कि गतौरा के बाबी बंजारे ने ट्रेलर को चलाते हुए लाया हैं और ट्रेलर में घासीराम भार्गव, नरेन्द्र मधुकर बैठे थे जिन्होनें कोयला को खेत में खाली किया है। मामले में वाहन मालिक को सूचना देने के बाद उन्हीने इसकी शिकायत थाने में थी।

मस्तूरी पुलिस ने पकड़ा तीनों लुटेरों को…

प्रार्थी ट्रेलर चालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा है, जिन्होंने संभवतः कोयले की चोरी की योजना बनाई होगी। फ़िलहाल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मस्तूरी पुलिस ने सक्रियता से तीनों आरोपियों को धर दबोचा हैं।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार