मस्तूरी

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर सरपंच पर लगे आरोप निकले निराधार, शिकायत करने वाली महिला ने बताया बहकावें में आकर दिया था आवेदन

उदय सिंह

मस्तूरी – विकासखंड के ग्राम पंचायत चिल्हाटी में बीते दिनों अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पंचायत द्वारा की गई थी, जिसमें एक महिला द्वारा सरपंच पति सहित अन्य के ख़िलाफ़ थाने सहित अन्य जगहों में शिकायत की गई थी कि उनके घर को तोड़ने की कार्रवाई के दौरान सभी व्यक्तियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए जातिगत गाली गलौज किया था और जान से मारने की धमकी दी गई थी।

मामले में महिला ने 15 दिसंबर 2020 को बकायदा पचपेड़ी थाने, अजाक थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन अब उक्त मामले में शिकायत कर्ता महिला द्वारा ही मामले को बहकावे में आकर दर्ज कराने की बात कही जा रही है, जिसने मीडिया में दिए अपने बयान में बताया कि उसने पैसों के लालच और किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर यह निर्णय लिया था।

लेकिन अब उसे अहसास हो गया है कि उसने गलती की है, पंचायत की कार्रवाई जायज थी और उससे उन्हें कोई शिकायत नही है, बल्कि उन्होंने  अपनी शिकायत वापस लेने की बात कही है।

बहरहाल शिकायत कर्ता महिला कमलेश्वरी बाई ने यह स्पष्ट करते हुए पिछले दिनों किये अपने ही शिकायत को झूठा साबित किया है, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों पर लगे आरोप झूठे साबित हो गए है। 

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,