मस्तूरी

प्रदेश के इस ग्राम पंचायत में बनेगी महिलाओं की सरकार, पंच से लेकर सरपंच के रूप में केवल महिला उम्मीदवार मैदान में…

सीपत अंजनी कुमार साहू

मस्तूरी सीपत-बिलासपुर जिले में एक ऐसा ग्राम पंचायत सामने आया है, जहाँ पंचायत चुनाव में केवल महिला उम्मीदवारों ने ही दावेदारी की है। अंतिम समय तक पंचायत के किसी भी अन्य ने अपना नामांकन जमा नही किया। दरअसल मस्तूरी विकासखण्ड के परिसीमन के बाद पहली बार पंचायत के रूप में अस्तित्व में आये, ग्राम पंचायत कर्रा (सीपत)में पंचायत की पूरी बागडोर महिलाओं के हाथ मे होगी। क्योंकि ग्राम पंचायत में किसी भी पुरूष या अन्य ने पंच, सरपंच के लिए दावेदारी नही की है। वही कुल 10 वार्डो में से 4 वार्डो में महिला पंच निर्विरोध चुन ली गई है, वही शेष 6 वार्डो में भी महिला उम्मीदवार ही मैदान में है। ग्राम पंचायत में कुल 748 मतदाता है, जो परिसीमन के पूर्व ग्राम पंचायत हिंडाडीह का आश्रित ग्राम था। वही इस पंचायत चुनाव में यह स्वतंत्र ग्राम पंचायत के तौर पर सामने आया है, जहाँ पहली बार ही महिलाओं की पंचायत राज शुरू होगी। इस संयोग से ग्राम पंचायत में अलग ही माहौल तैयार हुआ है, जिसे सुनने वाले लोगो मे खुशी की लहर है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...