जांजगीर चाँपा

दोहरे हत्याकाड की गुत्थी सुलझी, जमीन विवाद को लेकर सगे भाई, भाभी और भतीजे ने ही मिलकर की थी दोनो सगी बहनों की हत्या

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के दादरखार में 2 सगी बहनों की हत्या की गुत्थी नवागढ़ पुलिस ने सुलझाा ली है। इस मामले में सगे भाई व परिजनों ने मिलकर संपत्ति विवाद में दोनों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने कल ही संदेही के रूप में हत्यारों को हिरासत में ले लिया था आखिरकार कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि दोनों बहनों के सिर को पानी में डूबाकर उनकी हत्या की गई है। दरअसल दो सगी बहने आपी बाई व संतोषी बाई 26 अगस्त की सुबह दादर खेत ग्राम सेमरा में खेती काम से गये थे जो की शाम तक वापस नही लौटी शाम को दोनों के पति राधेश्याम कश्यप ने परिवार के साथ खोजबीन की मगर कोई सुराग नही लगा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई 27 अगस्त को  सुबह खोजबीन के दौरान  दोनों बहनें घटना स्थल दादर खार के आस पास बीच खेत में पेट के बल मृत अवस्था में पड़ी मिली  पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोनो बहनो की हत्या कर देना पाये जाने पर ही धारा 302 भादवि का अपराध कायम किया गया तथा मृतिका के परिजनो से पूछताछ किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों मृतिका के भाई विनोद कश्यप निवासी  सेमरा से कुछ सालो से भाई बटवारा को लेकर जमीन का विवाद चल रहा था जिस बात को लेकर कुछ दिन पूर्व में विनोद एवं विनोद की पत्नी फगनीबाई दोनों के द्वारा संतोषी बाई व आपी बाई को जान से मार देने की धमकी दी गई थी। पूछताछ में संदेही विनोद कश्यप, उसकी पत्नी  फगनीबाई  एवं बेटे हेमंत कश्यप ने दोनो बहनों संतोषी बाई व आपी बाई की हत्या जमीन विवाद को लेकर खेत के पानी में सिर को दबा कर करना स्वीकार कर लिया। नवागढ़ पुलिस ने आज  28 अगस्त 2021 को तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा दिया  है। 

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...