कांकेर

स्कूली छात्रा से पहले पुलिस आरक्षक और फिर तीन अन्य ने किया दुष्कर्म, आरक्षक हुआ गिरफ्तार अन्य फरार….गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा

डेस्क

भानुप्रतापपुर – कांकेर जिले के लोहत्तर थाना अंतर्गत स्कूली छात्रा से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। मामले में लोकलाज के भय और आरोपियों की धमकी की वजह से छात्रा ने इसकी शिकायत नही की थी, जब वह गर्भवती हुई तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई और रिपोर्ट लिखाई गई। मिली जानकारी के अनुसार पहले तो छात्रा के साथ एक आरक्षक ने रेप किया, फिर तीन युवकों ने दोबारा गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया, हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। दरअसल लोहत्तर में पढ़ने वाली छात्रा 16 नवंबर को स्कूल से अपने घर जा रही थी, इसी बीच लाट मरका गांव का निवासी परब जाड़े जो कि पुलिस विभाग में सहायक आरक्षक के पद पर कार्य करता है और वर्तमान में थारा थाना दुर्गुकोंदल में पदस्थ है।

उसने जबरदस्ती करते हुए छात्रा को जंगल की ओर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के 4 दिन बाद दोबारा बाइक सवार तीन लोगों ने पीड़िता को जबरन जंगल की ओर ले जाकर फिर से पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और पीड़िता को धमकी दी कि किसी को बताओगे तो जान से मार देंगे। इस डर और भय से पीड़िता ने किसी को घर में जानकारी नहीं दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब घटना के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई।

घर वालों ने पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी तब थाने में जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...