जांजगीर चाँपा

गल्ला व्यवसायी से लूट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार…..बीते महीने हुई थी लूट की वारदात

देवेंद्र निराला

जांजगीर-गल्ला व्यवसायी से लूट करने वाले आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। दरसअल ग्राम देवरघटा में रहने वाले विकास अग्रवाल जो पेशे से एक गल्ला व्यवसायी है, वह हमेशा की तरह 11 दिसंबर को दिनभर व्यवसाय कर अपनी पत्नी के साथ पिकअप माल वाहक गाड़ी में घर जा रहा था। इसी बीच दो अज्ञात युवकों ने विकास के वाहन को ओवरटेक कर उनके साथ जमकर मारपीट की और विकास की दिनभर के व्यवसाय की आय एक लाख रुप्ए को लूट कर फरार हो गए। यह पूरी घटना आरकेएम पावर प्लांट के पास की है। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने स्थानीय थाने में की, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने फरार युवकों की पतासाजी शुरू की। इस लूट के तार रायगढ़ जिले में जा कर मिले, पुलिस ने मामले में पहले तो ग्राम खोरसिपाली के रहने वाले युवक जयनंद साहू को संदेही की रूप में पकड़ा। जयनंद ने तो पहले पुलिस को ग़ुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन जब जांजगीर पुलिस ने जयनंद साहू से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल किया। इस दौरान जयनंद साहू ने पुलिस को बताया कि ग्राम भांटा के रहने वाले मुकेश जायसवाल ने इस लूट की घटना को अंजाम देने में सहयोग किया था। जिसमे मुकेश जायसवाल अब भी फरार है, मामले में जांजगीर पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कार्यवाही कर न्यायिक जांच के लिए भेज दिया है।

आरोपी पहले भी हत्या के आरोप में जा चुके है जेल..

जांजगीर के ग्राम देवरघटा के गल्ला व्यवसाई विकास अग्रवाल के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक जयनंद साहू और मुकेश जायसवाल के पुराने रिकॉर्ड को जब जांजगीर पुलिस ने खंगाले तो पता चला कि जयानंद और मुकेश कुछ दिन पूर्व ही हत्या के आरोप में जेल की सजा काट रहे थे वह जमानत में छूट कर फिर से अपराधिक घटनाओं को अंजाम देना शुरु कर दिया था।

error: Content is protected !!
Letest
दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले...