रतनपुर

देशी शराब दुकान के मैनेजर से मारपीट, दुकान में घुसकर किया गया हमला……अज्ञात हमलावरों के खिलाफ अपराध दर्ज

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लखराम देशी शराब दुकान में अज्ञात हमलावरों ने देर शाम हमला बोलते हुए मैनेजर से जमकर मारपीट की है, जिसमें देशी शराब दुकान मैनेजर राजकुमार कुम्भकार को गंभीर चोटें आई है। मामले में पीड़ित प्रार्थी ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है, जहाँ प्रार्थी ने बताया कि देर शाम कुछ लोग दुकान के बाहर विवाद कर रहे थे और अचानक उन्होंने दुकान के भीतर घुसकर उससे मारपीट शुरू कर दी जब उसने इसका विरोध किया तो लात घूसों से मारने के साथ ही लाठी डंडे से वार करने लगे और लोगो की भीड़ जुटने पर मौके से फरार हो गए।

प्रार्थी की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ 294, 323 , 506 ,34 के तहत अपराध दर्जकर लिया है, वही शराब दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...