बिलासपुर

धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग….आक्रोशित लोगों ने कोनी थाने का किया घेराव

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले के कोनी थाना क्षेत्र के देवनगर के लोगों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आक्रोशित होकर थाने का घेराव कर दिया, जहाँ उपस्थित यशपाल बंजारा ने बताया कि वह समाज के लोगों के साथ जैत स्तंभ के पास पूजा करने एकत्र हुए थे,

जहाँ लव यादव नामक व्यक्ति शराब के नशे में पहुँचा और यहाँ क्या हल्ला कर रहे हो कहकर बुरा भला बोलने लगा जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे गाली गलौच देते हुए मारने तलवार लेकर दौड़ाया, घटना से मौके पर उपस्थित सभी लोग हैरत में पड़ गए, जिन्होंने उक्त आरोपी लव यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कोनी थाने का घेराव कर दिया,

जहाँ प्रार्थी यशपाल बंजारा ने जांच कर उचित कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत की है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह से सामाजिक सौहार्द्र न बिगड़े और दोषी पर कार्रवाई हो।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...